Two young men and women ran away with gold jewelery and cash on the pretext

Sonypat News: महाराष्ट्र के कारोबारियों से कर्जदार नहीं चुकाए 43.32 लाख रुपये


संवाद समाचार एजेंसी, सोनीपत

अपडेटेड सत, 25 फरवरी 2023 11:42 अपराह्न IST

सोनीपत। महाराष्ट्र के अहमदपुर स्थित फल कंपनी के कारोबारियों ने सोनीपत के दो व्यापारियों पर कब्जा कर पूरी तरह से राशि नहीं चुकाने का आरोप लगाया है। व्यापारिक आरोप है कि उसे 43.32 लाख रुपये नहीं दिए गए। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के नाम पत्र लिखा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया हे।

महाराष्ट्र के अहमदपुर जिले के श्रीगोंडा स्थित 7 स्टार फ्रूट कंपनी के संचालक सावता नाना हिरवे ने पुलिस कमिश्नर सोनीपत को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि उन्होंने 9 फरवरी से 11 अप्रैल, 2022 तक सोनीपत के दो व्यापारियों के साथ व्यापार किया था। जिसकी कुल राशि 1 करोड़ 66 लाख 12 हजार 124 रुपये बनी थी। उन्हें बैंक अकाउंट से 1 करोड़ 22 लाख 80 हजार रुपये ऑनलाइन मिल गए हैं। उसके बाद भी 43 लाख 32 हजर 124 रुपये तक अभी नहीं मिले हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह राशि किसानों की है। राशि नहीं मिलने से किसान अपने घर पर आ रहे हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पंजीकृत व्यापारियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी। -सवित कुमार, थाना प्रभार, सिविल लाइन सोनीपत

.



Source link